Uncategorized
संस्कार भारती इकाई की बैठक संपन्न

कटघोरा( सत्यम जायसवाल )संस्कार भारती इकाई की बैठक मानसर गुरुजी के यहां शाम 7:00 बजे संपन्न हुआ ।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 24 ,25 ,26 जून 2026 को तीन दिवसीय कार्यशाला दुर्ग में आयोजित की जावेगी जिसमें जिला इकाई के सदस्य भाग लेंगे।
1 जून से 15 जून तक कटघोरा में संस्कार भारती इकाई के सौजन्य से 15 दिवसीय कार्यशाला संपन्न होगी जिसमें संगीत, चित्रकला एवं अन्य विषय का प्रशिक्षण बच्चों को दी जावेगी। गुरु पूर्णिमा पर्व मनाने हेतु जोर-शोर से तैयारी प्रारंभ की जावेगी एवं रूपरेखा तैयार की जावेगी ।
बैठक में सर्व सर्वसम्मति से जे. एस. मानसर, पी.एन. योगी शिव दुबे, शिवशंकर जायसवाल , राजकुमार यादव, कन्हैयालाल यादव , भवानी गोपाल आशीष वर्मा, संतोष साहू ,अशोक साहू,देवेंद्र डिक्सेना,उपस्थित रहे।





