Uncategorized

गायत्री दुर्गा उत्सव समिति द्वारा सेतु निर्माण झांकी का प्रदर्शन

कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल ) मां गायत्री दुर्गा उत्सव समिति द्वारा तिलक नगर गायत्री मंदिर के पास 27 वा वर्ष दुर्गा प्रतिमा को स्थापित किया रहा है। प.राजा दुबे ने प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए कहा कि यहां पर गायत्री दुर्गा पंडाल में 27वर्षों से दुर्गा मां पूजा अर्चना किया जा रहा है , पंडाल में भजन कीर्तन के साथ पूजा पाठ, आरती,भजन किया जा रहा है।

पहले मेरे पिताजी पूजा पाठ् करते थे परंतु उनके न रहने से मैं पूजा पाठ करते आ रहा हु। समिति के अध्यक्ष अजय

धनोदिया ने कहा कि विगत 27वर्षों से दुर्गा प्रतिमा की पूजा पाठ किया जा रहा है

और काफी वर्षों से यह झांकी प्रदर्शन भी किया जा रहा है जो बहुत सुंदर लगता है। प्रतिवर्ष झांकी का थीम बदल दिया जाता है। इस वर्ष कन्याकुमारी में सेतु निर्माण की जीवंत झांकी के समान प्रदर्शित करने की कोशिश किया गया है लोगो द्वारा झांकी को खूब सराहा जा रहा है। झांकी में गिलहरी का क्या योगदान है चित्र में राम भगवान द्वारा स्पष्ट किया है।

जिसे देखने के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ रही है। यहाँ भी प्रतिदिन निशुल्क गरबा का आयोजन किया जा रहा है। काफी संख्या में गरबा डांस में भाग ले रहे है जो आकर्षण का केंद्र है। कार्यक्रम के लिए अलग पंडाल एवं प्रसाद वितरण के लिए महिला पुरुष की अलग अलग स्टाल लगाया गया है प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग देवी दर्शन के लिए आ रहे है।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button