सरगुजा

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी ने की दूसरी लड़की से सगाई

सरगुजा| नाबालिग कों शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म करने के मामले मे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा घटना कारित करने पश्चात अन्य लड़की से सगाई कर लेने पर पीड़िता द्वारा घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र का मामला है। 

पीड़िता दिनांक 13/09/24 कों थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 06 वर्ष पूर्व पीड़िता का जानपहचान केनापारा प्रतापपुर निवासी श्रवण रजक उर्फ़ टिंकू से हुआ था जानपहचान के बाद श्रवण रजक पीड़िता कों शादी करने की बात बोलकर झांसे मे लेकर पीड़िता के किराये के रूम मे जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया था, अब आरोपी पीड़िता से शादी करने से इंकार करते हुए  किसी अन्य लड़की से सगाई कर लिया हैं, मामले मे पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 535/24 धारा 376(2)(ढ) भा.द.सं. एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 एवं 3(1)(w-¡¡) 3(2-V) एससी/एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया|

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम श्रवण प्रसाद उर्फ़ टिंकू उम्र 26 वर्ष साकिन केनापारा खोरमा प्रतापपुर जिला सूरजपुर का होना बताया आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर नाबालिग कों शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button