Uncategorized

गढकलेवा पर साज़िश का बादल  महिला सशक्तिकरण पर कुठाराघात

कटघोरा, ( शिवशंकर जायसवाल ) जिले का एकमात्र गढकलेवा राजनीतिक साज़िश का शिकार होता नजर आ रहा है यदि ऐसा होता है तो महिला सशक्तिकरण पर कुठाराघात होगा

कटघोरा में गढकलेवा कांग्रेस शासनकाल में प्रारम्भ होकर पिछले तीन वर्षों से शासन की योजना के अनुरूप श्रीया महिला स्व-सहायता समूह द्वारा सफलता पूर्वक संचालित किया जा रहा है, शासन की योजना के अनुरूप ही कलेक्टर कोरबा के द्वारा मुख्यमार्ग व बस स्टैंड के समीप स्थित पशु चिकित्सालय के अनुपयोगी स्थल को गढ़कलेवा के संचालन हेतु प्रदाय किया गया था, श्रीया महिला स्व-सहायता समूह ने बड़े मेहनत एवं लगन से छत्तीसगढ़ी ब्यंजनो के साथ इसका शुभारंभ किया था और कठिनाइयों के बावजूद विगत तीन वर्षों से सफलता पूर्वक संचालन किया जा रहा है, महिला समूह की 25 से 30 सदस्यों के आजिविका गढकलेवा के माध्यम से चल रहा है एवं 200 महिलाएं समूह से जुड़ी हुई है,

झूठे आरोप लगाया , पिछले दिनों गढकलेवा पर वांछित व्यक्ति द्वारा जनचौपाल के माध्यम से झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाया गया कि गढ़कलेवा में मांस और मदिरा परोसा जा रहा है, उक्त शिकायत पर 23-5-25 को तहसीलदार,नायब तहसीलदार, पटवारी एवं सी एम ओ नगरपालिका द्वारा गढकलेवा जाकर जांच कर पंचनामा तैयार किया गया जिसमें आरोप झूठा एवं निराधार पाया गया , गढकलेवा में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों ठएठरई,खुरमी, चीला, भजिया,बरा के साथ शुद्ध भोजन की बिक्री की जाती है,

उपसंचालक पशु चिकित्सा ने दिया नोटिस – उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं कोरबा ने एक सप्ताह में परिसर खाली करने नोटिस दिया गया है, विभाग ने जनचौपाल कलेक्टर के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर कहा है कि गढ़कलेवा संचालन को एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, महिला समूह को गढ़कलेवा संचालन हेतु अपनी व्यवस्था पृथक से किया जाना चाहिए, समूह 31-5-25 तक परिसर खाली कर दिया जाएं,

महिला सशक्तिकरण एवं आजिविका पर गहरा असर – उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग द्वारा एक सप्ताह में परिसर खाली करने के नोटिस से महिला समूह के सदस्यों में आजिविका को लेकर गहरा असर हुआ है,इन महिलाओं ने बड़ी मेहनत एवं लगन से संस्थान को सफलता के मुकाम तक पहुंचाया है, एक सप्ताह के अल्प समय पर वे कहा जाएं और क्या करें?

महिला समूह ने जनचौपाल में कलेक्टर से की फरियाद – श्रीया महिला स्व-सहायता समूह ने जनचौपाल में कलेक्टर से आज भेंट कर फरियाद की है कि वांछित व्यक्ति द्वारा लगाए गए आरोप पूर्णतः झूठा और निराधार है, उन्होंने तहसीलदार एवं सीएमओ नगरपालिका द्वारा जांच का हवाला देते हुए कहा है कि जनवरी 2023 को तात्कालीन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार द्वारा अस्थाई रूप से पशु चिकित्सालय के अनुपयोगी स्थल को गढ़कलेवा संचालन हेतु कलेक्टर कोरबा के माध्यम से उपलब्ध कराया गया था,

समूह ने जनचौपाल में कलेक्टर से गढकलेवा के संचालन हेतु अन्य स्थल की मांग की है , महिला समूह ने तब तक के लिए उसी स्थल पर गढकलेवा संचालन की आवेदन किए है।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button