Uncategorized

कल्चुरी पब्लिक स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता मे वैष्णवी राजपूत प्रथम

कटघोरा( सत्यम जायसवाल ) कलचुरी पब्लिक स्कूल कटघोरा में 22 अगस्त को राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन प्रिंसिपल श्रीमती मुक्ता
जायसवाल के निर्देशानुसार राखी प्रतियोगिता प्रभारी शालू शर्मा ,सह प्रभारी हाफ़िज़ परवीन के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में कुल 11प्रतिभागी भाग लिए हुए थे।
सभी प्रतिभागियों को आधा आधा घंटा समय दिया गया ।सभी प्रतिभागी अपने अपने घर से आवश्यक सामान लाए हुए थे। निर्णायक मंडल के अनुसार प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है।
प्रथम स्थान – वैष्णवी राजपूत, द्वितीय स्थान – मनीष केवट और तृतीय स्थान – निशा महंत रही। स्कूल की ओर से
सभी प्रतिभागियों को प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार सभी बच्ची को दिया गया।
इस अवसर पर संस्था के प्रिंसिपल जायसवाल मेडम ने कहा कि स्कूल में इस प्रकार के आयोजन होने से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। साथ ही कुछ अपने कला निखारने का अवसर मिलता है यही तो समय रहता है कि स्कूल के बच्चे अपना कला को पूरी निडर के साथ निखरता हैं। कार्यक्रम का संचालन हाफ़िजा परवीन मैडम एवं आभार प्रिंसिपल मेडम ने की।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button