Uncategorized

ऋतू बिलासपुर संभाग प्रभारी, दिलेन्द्र व राजेश को बनाया गया सह प्रभारी

 

 

कोरबा (सत्यम जायसवाल) भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के सहमति से पिछड़ा वर्ग सम्मेलन संभाग स्तर पर बिलासपुर संभाग प्रभारी सुश्री ऋतू चौरसिया प्रदेश मंत्री, सह प्रभारी द्वय दिलेन्द्र कौशिल, राजेश यादव को बनाया गया है.

पिछड़ा वर्ग मोर्चा को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश संगठन ने संभाग स्तर पर पिछड़ा वर्ग सम्मेलन कराने का निर्णय लिया है जिसमे दो दिवसीय कार्यक्रम 28 व 29 जुलाई को तय हुआ है जिसमे प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतू चौरसिया कोरबा व सह प्रभारी दिलेन्द्र कौशिल बिलासपुर, राजेश यादव कोरबा को बनाया गया है.

सुश्री चौरसिया विद्यार्थी परिषद, राष्ट्र सेविका, कोरबा नगर निगम से पार्षद व ननि कोरबा से महापौर प्रत्याशी रह चुकी है संगठन कार्य में एक महत्वपूर्ण योगदान है, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय के पोषण अभियान टीम में अपना भूमिका निभा चुकी है.पूर्व महापौर राजप्रसाद किशोर का जाति को चुनौती देते हुए इन्होने अपने बल बुते पर कानूनी लड़ाई लड़ी थीं पूर्व महापौर का जाति निरस्त हो गया है. अब मामला हाई कोर्ट में चल रहा है.

दिलेन्द्र कौशिल विद्यार्थी परिषद में विभाग संगठन मंत्री, पिछड़ा वर्ग मोर्चा में कोरबा प्रभारी, पूर्व में इनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य व जिला पंचायत प्रत्याशी भाजपा से रह चुकी है संगठन गढ़ने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

राजेश यादव छात्र राजनीति से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से प्रारम्भ कर राजनीतिक पृष्ठभूमि है मजबूत करते हुए इन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर अध्यक्ष,जिला प्रमुख तथा प्रदेश कार्यकारणी में दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं तथा भाजयुमो में मंडल महामंत्री जिला महामंत्री तथा प्रदेश मंत्री का दायित्व निर्वहन करते हुए वर्तमान में पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं ।इन्होंने कुरुद विधानसभा में अजय चंद्राकर , महासमुंद लोकसभा में चुन्नीलाल साहू,लोरमी विधानसभा में अरुण साव वर्तमान डिप्टी सीएम तथा लोकसभा चुनाव में चिंतामणि महाराज सरगुजा को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया है.

इसलिए प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने तीनों को बिलासपुर संभाग का महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौप दिया गया .

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button