Uncategorized

बागेश्वर धाम ग्राम डब डब में हनुमंत कथा प्रवचन   लाखों श्रद्धालु की भीड़ पुलिस की व्यवस्था दुरुस्त है

 

कटघोरा( शिवशंकर जायसवाल ) बाबा बागेश्वर नाथ जी का हनुमान कथा ग्राम डब डब ,कटघोरा ,जिला कोरबा में 28 मार्च से 1 अप्रैल तक चल रहा है जिसमें आज 29 मार्च को लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। हनुमंत कथा बागेश्वर नाथ की कथा प्रवचन सुनने के लिए कोरबा जिले के अलावा रायगढ़, जांजगीर चापा अंबिकापुर, सूरजपुर, बैकुंठपुर, बिलासपुर ,मुंगेली,शक्ति

रायपुर, रायगढ़ ,कवर्धा के अलावा छग के अन्य जिले से भी अपने अपने वाहनों में आ रहे है। जब बागेश्वर नाथ की कथा प्रवचन शुरू होता है उस समय लोग बड़ी श्रद्धा से कथा का श्रवण करते हैं। भजन कीर्तन करते समय तो श्रद्धालु अपनी जगह पर उठकर नाचने लगते हैं ।इतना ही नहीं नाचने के लिए लोगों का हुजूर लग जाता है ।चारों तरफ पुलिस की कड़ी व्यवस्था किया गया है ।ग्राम डब डब में 25 एकड़ जमीन में पंडाल, पुलिस सहायता केंद्र , मेला , भोजन कक्ष ,होटल ,प्रदर्शनी एवं सभी सामानों का स्टाल लगाया गया है। वाहन स्टैंड भी करीब 5 एकड़ में लगाया गया है। वहां हनुमान हनुमंत कथा स्थल पर सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध है। कथा सुनने वाले के लिए दिन भर ठंडे पानी की व्यवस्था भी किया गया है। हजारों की संख्या में वालिंटियर भी दिन भर सेवा दे रहे है।

बाहर से आने जाने वालों के लिए किसी प्रकार का कोई परेशानी नहीं हो रहा है ।

पुलिस की इतनी व्यवस्था किया गया है कि चारों तरफ पुलिस की नाकाबंदी कर दिया गया है ।

आज 29 मार्च को सुंदरकांड का एवं सुंदरकांड का छोटे-छोटे कहानी के रूप में बातों को सरल शब्दों में वर्णन किया गया।

व्यक्ति पुरानी बातों को लेकर या किसी से 100% विश्वास कर काम न होने की स्थिति में दुखी होता है इसी प्रकार कहा कि भगवान का बार-बार स्मरण करने से शरीर में ऊर्जा का स्रोत होता है, ताकत मिलती है ,भगवान के शरण में जाने पर सभी कार्य सरल हो जाते हैं।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button