कबीरधाम

जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं चयन परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजि

परीक्षा में कुल 10,373 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया, जिसमें से 6,845 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए

जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं चयन परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित

परीक्षा में कुल 10,373 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया, जिसमें से 6,845 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए

कवर्धा, 19 जनवरी 2025। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 18 जनवरी 2025 को कबीरधाम जिले में सफलता पूर्वक आयोजित हुई। यह परीक्षा जिले के बोड़ला, सहसपुर लोहारा, पंडरिया और कवर्धा विकासखंड के कुल 26 परीक्षा केंद्रों में संपन्न हुई।
जवाहर नवोदय उड़ियाकला कबीरधाम के प्राचार्य श्री एन. के. लांजेवार ने बताया कि कक्षा 6वीं में कुल 80 विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। इस बार परीक्षा में कुल 10,373 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया, जिसमें से 6,845 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 10 प्रतिशत अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा जिला कलेक्टर एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। इसके कुशल संचालन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री वाय. डी. साहू, सहायक शिक्षा अधिकारी श्री यू. आर. चंद्राकर और श्री एन. के. गुप्ता सहित विकासखंड शिक्षा अधिकारियों का विशेष योगदान रहा।
जवाहर नवोदय उड़ियाकला कबीरधाम के प्राचार्य ने जिले के सभी पदाधिकारियों, परीक्षा केंद्राध्यक्षों, केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षकों, जेएनवीएसटी प्रभारी श्री संजयकिशोर, कार्यालय स्टाफ और सहायक कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button