कृषि सम्मेलन मेले में किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

कटघोरा (सत्यम जायसवाल)। दिनांक 13 जून 2026 को कटघोरा स्थित कृषि विद्यालय परिसर में कृषि सम्मेलन एवं किसान मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधायक श्री प्रेम पटेल एवं बेलतरा विधायक श्री रजनीश सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने की।
सम्मेलन में किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री रामनारायण शारफ, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री मनोज सोनी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, मंडल महामंत्री श्री सरमजीत सिंह, किसान मोर्चा महामंत्री श्री संजू विश्वकर्मा, श्री गोपेन्द्र पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि श्री मन्नू भैया सहित बड़ी संख्या में किसान एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कृषि अधिकारी श्री एम.पी. सिंह एवं कृषि विद्यालय के प्रोफेसरों द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज, जैविक खेती तथा कृषि योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। अतिथियों ने किसानों को नई तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।





