दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में योगेंद्र का चयन

कटघोरा ( शिवशंकर जायसवाल) 25 सितंबर से 28 सितंबर 2025 तक दुर्ग में राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा । जिसमें आत्मा नन्द पब्लिक स्कूल (SAGES Katghora) के छात्र योगेंद्र मस्राम, पिता जगदीश मस्राम ने चयन हुआ है ।
योगेंद्र का चयन होने से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
योगेंद्र की इस उपलब्धि में विद्यालय के प्राचार्य एम.एस. कंवर एवं पी टी आई टीचर प्रियंका चौहान का विशेष योगदान है।
प्रियंका मेडम ने प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए कहा कि प्रतिदिन सुबह शाम लगातार कई महीनों का अथक मेहनत करने के बाद योगेंद्र का चयन लांग टेनिस के लिए हुआ है।
प्रियंका चौहान के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण ने भी योगेंद्र को इस मुकाम तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई।
विद्यालय परिवार ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और योगेंद्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





