बिलासपुर

घरेलू विवाद में खूनी खेल: पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार


बिलासपुर। तीन दिन पहले सीपत थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी थी और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फरार आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. यह हत्या की घटना तब हुई जब पत्नी ने खाना बनाने से मना कर दिया, जिसके बाद आरोपी पति ने टंगिया और लकड़ी के डंडे से हमला कर उसे मौत के नींद सुला दिया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टंगिया और डंडा बरामद कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस को बीते 11 अक्टूबर को सूचना मिली कि ग्राम मटियारी में रहने वाली मुमताज शिकारी की हत्या कर उसका पति फरार हो गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजाऔर आरोपी पति की तलाश शुरू की. पुलिस ने आरोपी रामफल शिकारी को घेराबंदी कर पकड़ा और पूछताछ की.

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के दिन आरोपी रामफल शिकारी शराब पीकर घर आया और अपनी पत्नी मुमताज को खाना बनाने के लिए कहने पर, उसने खाना बनाने से मना कर दिया, तो दोनों के बीच विवाद हुआ. फिर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी रामफल शिकारी ने घर में ही रखे टंगिया और लकड़ी के डंडा से पत्नी पर हमला कर दिया. जिससे उसके सिर और हाथ में गहरी चोट आई, और उसकी मौके पर मौत हो गई थी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया था जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया है.

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button