बिलासपुर

अपराधियों के हौसले बुलंद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर हुए फरार, बाहर आई आंत, हालत गंभीर

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद है, आए दिन शहर में चोरी लूट और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है. आज शाम श्रीकांत वर्मा मार्ग पर कुंदन पैलेस के सामने बुलेट सवार तीन युवकों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर वार उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस घटना के बाद तीनों बुलेट में बैठकर फरार हो गये. इस वारदात की भयावहता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि बदमाशों के हमले में पीड़ित युवक की आंत पेट से बाहर आ गई. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक का नाम योगेश पंजवानी है जो कि व्यापार विहार में योगेश ट्रेडिंग कंपनी का संचालन करता है. इस घटना के बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है. पीड़ित की शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है.

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button