ग्राम राल में रासेयो शिविर आयोजित

कटघोरा (सत्यम जायसवाल )जय बूढ़ादेव कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कटघोरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के महिला एवं पुरुष इकाई ने प्राचार्य डॉ प्यारेलाल आदिले के निर्देशन में सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम राल में आयोजित किया स्वयं सेवकों ने नशा मुक्त समाज को लेकर सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम राल विकासखंड कटघोरा में आयोजित किया है।
जिसमें गोष्ठी के दौरान अतिथि विशेषज्ञों के द्वारा स्वयं सेवकों को जन जागरूकता एवं समाज के साथ जुड़ कर कैसे कार्य करे इसकी जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में डॉ आई के कौशिक ने बताया कि रासेयो वह मंच है जो इंसान को एक अच्छा नागरिक बनाता है इनके साथ श्रीमती आशा कौशिक , डॉ शिव कुमार दुबे, फ़िरत सारथी सेपवश,मनोज गुप्ता एम डी आर टी,राल प्रधान पाठक शिव कुमार साहू,पी आर कुर्रे पशु चिकित्सा ,राजेश्वर मरावी कार्यक्रम के संचालक प्रोग्राम ऑफिसर प्रो के दिवाकर एवं प्रोग्राम ऑफिसर महिला इकाई डॉ ताहिरा बेगम के साथ स्वयं सेवक श्वेता शिवपाल, सरोज पोर्ते, राजकुमारी , चित्रकांत, दीपक मरावी,अभिजीत कुमार, रंजीत,अशोक कुमार,रामप्रताप एवं अन्य लोग भी उपस्थित है।





