Uncategorized

*होली की फाग गीत* 

 *के साथ झूम झूम के* *नाचते गए* 

 

*कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल ) ,नगर के सभी स्थानों में शांति पूर्वक होली मनाई गई।न्यूज लिखते समय तक सभी स्थानों में शांति पूर्वक एवं हर्षोल्लास पूर्वक होली मनाई गई। थानेदार धरम नारायण तिवारी द्वारा सभी चौक चौराहे में पुलिस की कड़ी व्यवस्था किया गया था। नगर की कुछ इलाकों में नगाड़ों की आवाज सुनाई दिया बाकी मोहल्ले में लोगों का टोली रंग लेकर एक दूसरे को गुलाल लगाने के चक्कर में होली फाग गीत भूलते जा रहे है। कई स्थानों में डीजे फिट कर दिया गया था। वार्ड क्रमांक 2 तहसील भाटा नवधा चौक में होली फाग गीत नगाड़ों की थाप के साथ सुरीली आवाज में गीत प्रस्तुत की गई, झूम झूम के नाचते भी गए ।

दोपहर 12:00 बजे के बाद तेज धूप होने के कारण रंग गुलाल खेलने वाले सभी अपने-अपने घरों में दुबक गए साम होते ही मोहल्ले, चौक, चौराहा ,बाजार सुन सान दिखाई देने लगा ।साम ढलते ही कुछ दुकान खुली रही बाकी सब दुकान बंद रहा।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button