Uncategorized

साहू महिला समाज द्वारा सावन उत्सव मनाया गया 

 

कटघोरा (सत्यम जायसवाल ) साहू समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सावन उत्सव उत्साह, एवं सामाजिक समरसता के वातावरण में सफलतापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री गणेश इन, विशाल होंडा के समीप, कोरबा में प्रातः 10:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के आराध्य देव भक्त माता कर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रातः 11:00 बजे सामूहिक मंगल आरती में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर समाज की सुख-समृद्धि एवं एकता की कामना की।

जिला स्तरीय आयोजन में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित एनटीपीसी, दीपका, उरगा, बालको, काशीनगर, राजगामार, कटघोरा सहित विभिन्न इकाइयों एवं केंद्रों से लगभग 75 से 80 महिलाओं की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता रही, जिसने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। मंचीय कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा समाज की भावी पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट सहभागिता निभाने वाली महिलाओं को स्मृति-चिह्न एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सावन उत्सव के अंतर्गत पारंपरिक नृत्य, संगीत, सावन झूला एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित महिलाओं का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में सर्वगुण सम्पन्न उत्कृष्ट प्रदर्शन द्वारा निर्णायकों के द्वारा सविता साहू दीपका को “सावन क्वीन” चुना गया ।सामूहिक फोटोग्राफी के माध्यम से इस यादगार अवसर को सहेजा गया।

 

इस अवसर पर कोरबा जिला अध्यक्ष गिरिजा साहू, उपाध्यक्ष देवकी साहू, जांजगीर जिला अध्यक्ष हेमलता साहू, लखनी साहू अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ , भगवती साहू,पूर्णिमा, वन्दना,कुमारी, हेमलता साहू ,बॉकी मोंगरा केंद्र संगठन सचिव राजकुमारी साहू एवं अन्य महिलाओं का अथक सहयोग रहा ।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button