
कटघोरा ( सत्यम जायसवाल ) प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जायसवाल महिला समाज द्वारा हनुमान गड़ी चकचकवा पहाड़ी के गार्डन में सावन महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया । इस दौरान समाज के सभी महिलाओं द्वारा हरे रंग की साड़ी पहनकर एवं हाथ में मेहंदी लगाकर आई हुई थी।
महोत्सव के दौरान सावन क्वीन भारती जायसवाल को चुनी गई।
महिला समाज के पदाधिकारियों द्वारा भारती जायसवाल को क्वीन को ताज पहना कर एवं उनको एक उपहार देकर सम्मानित किए । कार्यक्रम के दौरान डॉ. श्रीमती शकुंतला जायसवाल, ललिता डिक्सेना, सुनीता जायसवाल, भारती जायसवाल,संगीता जायसवाल, मुक्ता जायसवाल, रंजू लता डिकसेना, किरण जायसवाल, बाली जायसवाल,रश्मि
डिकसेना, पूनम जायसवाल , नम्रता जायसवाल, राजश्री जायसवाल, मीना जायसवाल, एवं अन्य सदस्य उपस्थित रही।







