भिलाई

आयुक्त ने निगम क्षेत्र के स्कूल का किया निरीक्षण

रिसाली| समय पर स्कूल आने का दावा कर सीधे क्लास में जाने वाले शिक्षकों को समझाइश दी गई। नगर पालिक निगम रिसाली की आयुक्त मोनिका वर्मा ने निगम क्षेत्र के रूआबांधा व रिसाली स्थित शासकीय स्कूल का निरीक्षण की। शिक्षकों द्वारा तैयार डेली डायरी और मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को देख आयुक्त ने सुझाव भी दिए।

निगम आयुक्त मोनिका वर्मा सबसे पहले पूर्व माध्यमिक विद्यालय रूआबांधा पहुंची। उन्होंने प्रधानपाठक को सीधे उपस्थिति पंजी अवलोकन कराने निर्देश दिए। जांच में खुलासा हुआ कि दो महिला शिक्षक ज्योति शुक्ला और संतोष पवार समय में विद्यालय तो पहुंच गए है किन्तु परीक्षा की वजह से सीधे कक्षा में चले गए। वही सिल्पी सिंह के डेली डायरी अपूर्ण होने पर आयुक्त ने समय पर कार्य करने की समझाईश दी।

खाने की जगह सुरक्षित हो
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को देखा। भोजन करने के दौरान बच्चों की आवाजाही से धूल उड़ने पर आयुक्त ने बच्चों को सुरक्षित जगह पर भोजन कराने की सुझाव दी।

रिसाली स्कूल में दो शिक्षक
निगम आयुक्त रूआबांधा स्कूल के बाद रिसाली प्राथमिक शाला का निरीक्षण की। इस दौरान यहा पर प्रधान पाठक के अलावा केवल दो महिला शिक्षक थी। डेली डायरी कम्प्लीट नहीं होने पर निगम आयुक्त ने समय पर कार्य करने के निर्देश दिए।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button