भिलाई

कार्ययोजना बनाकर की जा रही है उद्यानों की साफ-सफाई।

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत स्थित उद्यानों का कार्ययोजना बनाकर की जा रही है साफ-सफाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में लगभग 150 उद्यान है, जिसका संधारण एवं रखरखाव उद्यान विभाग के श्रमिक लगाकर कराया जाता है।

सभी उद्यानों में फलदार, फूलदार, छायादार पौधे, फूलो की क्यारी, खेल सामग्री एवं घूमने के लिए पाथवे भी बनाया गया है। जहां प्रतिदिन आस-पास के वरिष्ठ नागरिक टहलने एवं बच्चे खेलने आते रहते है। उनकी सुविधा को देखते हुए उद्यानों की साफ-सफाई कराई जा रही है।

नगर निगम भिलाई के उद्यान अधिकारी तिलेश्वर कुमार साहू प्रतिदिन उद्यानों की माॅनिटरिंग करते है। जिन उद्यानों के घाॅस, किनारे के पेड़ बड़े हो जाते है डाली इधर-उधर फैल जाते है उसे श्रमिकों की टीम लगाकर कटाई-छटाई कराया जाता है। जिससे आने वाले नागरिको एवं बच्चो को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

निगम के पाॅचो जोन क्षेत्र में उद्यान बनाया गया है, जहां पर आवश्यकतानुसार श्रमिक लगाकर साफ-सफाई कराया जा रहा है। साथ ही पौधो एवं क्यारी में पानी की सिंचाई, खाद इत्यादि डालकर पौधो को हरा-भरा रखा जा रहा है।

रोड के बीच बने डिवाइडरो में टेंकर के माध्यम से पानी की सिंचाई भी कराई जा रही है, जिससे सभी पेड़-पौधे जीवित रहे। नगर निगम भिलाई द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

उद्यानों में टहलने घूमने आने वाले सभी नागरिकों एवं बच्चों से  यह भी अनुरोध है कि गार्डन में फूल पौधों को नुकसान ना पहुंचाएं, किसी प्रकार का गंदगी न करें, कोई दूसरा करता है तो उसे भी  रोकने का प्रयास करें। इससे हमारा गार्डन और खूबसूरत रहेगा ।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button