छत्तीसगढ़

ठगी का बड़ा मामला: कथित कंपनी ने 5 करोड़ रुपये की ठगी कर हुई फरार

अंबिकापुर। निवेश पर बेहतर लाभांश का लालच देकर कथित कंपनी है जेक्स फंड जिसने बाद में नाम बदलकर लुकोस इंटरनेशनल और उसके बाद फ्रिक मार्केट कर दिया गया था जिसके द्वारा पांच करोड़ रुपये की ठगी कर लिए जाने का आरोप निवेशकों ने लगाया है। मामले में सरगुजा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कंपनी द्वारा देश भर में कई हजार करोड़ की ठगी का आरोप है। कई राज्यों में आपराधिक प्रकरण भी पंजीकृत किया गया है।

सोमवार को सरगुजा व जशपुर जिले के निवेशकों ने पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल से मुलाकात की। निवेशकों ने बताया कि निवेश पर 10 प्रतिशत का लाभांश प्रतिमाह देने का वादा किया गया था। पहले जिस कंपनी के नाम पर निवेश कराया गया था,बाद में उस कंपनी का नाम बदल दिया गया।

कंपनी से जुड़े अधिकारियों ने भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वित्तीय संस्थान होने का दावा भी किया था। देश भर में इसका करोबार था। आश्वासन दिया गया था कि किसी प्रकार कोई हेरा-फेरी नहीं होगा। बिना किसी शंका के राशि जमा कर सकते है।

सरगुजा पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। निवेशकों ने पांच करोड़ की ठगी की बात कही है। दस्तावेजों की जांच में स्थिति स्पष्ट होगी। कितना निवेशकों ने जमा किया है कितनी राशि उन्हें वापस मिली है,इसकी जांच में ही वास्तविक आंकड़ा सामने आएगा।जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button