छत्तीसगढ़

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: गाया ब्रांड की फैक्ट्री पर छापा, पनीर और पेड़ा के सैंपल जब्त!

महासमुंद. दीपावली के अवसर पर दूध और दूध उत्पादों में मिलावट की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. “गाया” ब्रांड नाम से दूध और उसके उत्पाद बेचने वाली वामा डेयरी की तुमगांव स्थित फैक्ट्री में राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम ने छापा मारा और जांच की. 

छापेमारी के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन की राज्य स्तरीय टीम और महासमुंद जिला अधिकारियों की कुल 6 सदस्यीय टीम ने फैक्ट्री में पनीर और पेड़ा मिठाई के सैंपल लिए. जांच के लिए ये सैंपल अब प्रयोगशाला भेजे गए हैं. खाद्य विभाग का यह कदम त्योहारी सीजन में मिलावट की रोकथाम के लिए उठाया गया है, क्योंकि दीपावली पर मिठाई और दूध उत्पादों की खपत में तेजी से वृद्धि होती है और मिलावट की शिकायतें सामने आ रही हैं.

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त नीतेश मिश्रा ने कहा कि छोटे विक्रेताओं की मांग थी कि मिलावट के मामलों को रोकने के लिए सीधे फैक्ट्रियों के उत्पादन स्थलों से सैंपल लेकर जांच की जाए. इसी क्रम में वामा डेयरी जैसे बड़े उद्योगों पर छापेमारी की गई. उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम की इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है.

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button