Uncategorized

नर्मदा एक्सप्रेस में मोबाइल चोरी का सिलसिला जारी

बिलासपुर (शिवशंकर जायसवाल ), ट्रेन न 18233 नर्मदा एक्सप्रेस 11तारीख को इंदौर से 4.10 में बिलासपुर के लिए रवाना हुई है। रात्रि को एक 18 वर्षीय युवक कैलाश मिथवानी का मोबाइल नर्मदापुरम से रानी कमलापति स्टेशन के बीच कोई युवक ले गया। स्लीपर एस1, सीट नम्बर 7 गेट के पास लोअर सीट में बैठा हुआ था।

इसकी चोरी का शिकायत रेलवे विभाग को ऑन लाइन दर्ज करा दिया गया। उसी प्रकार शिवांशु गुप्ता बिलासपुर निवासी का भी मोबाइल
नर्मदापुरम एवं रानी कमलापति के बीच चोरी हुआ ऐसी जानकारी में बताया।
इटारसी चोरी का अड्डा है वहीं से लोग बैठते है। इस प्रकार ट्रेन में आए दिन चोरी होना आम बात हो गया।जबकि ट्रेन में सुरक्षा गार्ड भी उपलब्ध रहते है।जनरल बोगी वाले भी स्लीपर में बैठ जाते है चेकिंग करते समय फाइन लेना चाहिए।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button