Uncategorized

वाहन दुर्घटना में 10 घायल , 4 लोग निजी नर्सिंग होम में भर्ती एवं 2 महिला टीचर की मौत की खबर  

 

कटघोरा- (सत्यम जायसवाल ) अंबिकापुर मार्ग नेशनल हाईवे- 130 पर सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में 5 घायल की खबर है।.

कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार के पास तेज रफ्तार माजदा और विंगर की आपस में टक्कर होने से विंगर वाहन में छात्र, शिक्षक-शिक्षिकाएं समेत 12 लोग बैठे थे। जिनमें दो शिक्षिका की अधिक छोटे आई थी. हादसे में दो बच्चे, एक बच्ची समेत 5 शिक्षक- शिक्षिकाओं को गंभीर चोटें आई हैं.

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल मौके पर उपस्थित होकर सभी घायलों को 112 समेत अन्य एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. दो गंभीर घायलों को रिफर करने के बाद कोरबा में उनकी मौत हो गई।

जानकारी मिली है कि, विंगर में सभी सवार एकलव्य आवासीय विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे , स्कूल की ओर जा रहे थे. बताया जाता है दोनों वाहन की रफ्तार तेज थी इसलिए जोरदार टक्कर से यह दुर्घटना हुई।

जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में अंजना शर्मा दिल्ली निवासीऔर मंजू शर्मा हरियाणा निवासी की मौत हो गई।

विंगर में देवराज प्रजापति ,अभय श्रीवास्तव, राहुल तंवर, गायत्री पीवी, दीपंकर दास, अंजना शर्मा, मंजू शर्मा, शुभ्रा चौबे, रिया सोलंकी, रूपिका शर्मा बच्ची, निखिल यादव बालक और रुचिका चटर्जी सवार थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस की तत्परता एवं लोगों की मदद से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे कई लोगों की जान बच गई। गंभीर रूप से दो महिला टीचर की मौत हो गई। बाकी लोगों की इलाज अलग अलग हॉस्पिटल में जारी हैं. घटना की जानकारी मिलते ही लोग स्तब्ध रह गए। खबर सुनकर

एकलव्य स्कूल में सन्नाटा छा गया । स्कूल के प्रिंसिपल गणेश राम राजपूत ने प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए कहा कि एकलव्य विद्यालय पौड़ी उपरोड़ा में भवन नहीं होने के कारण आईटीआई में स्कूल लगाया जा रहा है, न हीं वहां टीचरों के लिए आवासीय व्यवस्था किया गया है , सभी टीचरों को हाउस रेंट भी मिलता है।

सभी टीचर कटघोरा से प्रतिदिन आना जाना करते हैं , प्रतिदिन की तरह आज भी अपने निजी किराया वाहन में स्कूल जा रहे थे उसी समय अचानक रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए। जिसमें 10 लोग घायल हो गए । इलाज के दौरान बाद में दो लोगों की मौत कोरबा में हो गया । बाकी की हालत ठीक है।

अभय श्रीवास्तव एवं संगीता यादव कटघोरा के निजी नर्सिंग होम

गोपाल मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल में एवं दो बच्ची अंजना शर्मा मैडम की लड़की रुपिका शर्मा कक्षा आठवी एवं रिया सोलंकी अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट है खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button