Uncategorized

जय बूढ़ा देव कॉलेज में राष्ट्रपति पुरस्कृत लखनी साहू को सम्मानित किया गया 

कटघोरा ( सत्यम जायसवाल ) राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सुश्री लखनी साहू को जय बूढ़ादेव कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कटघोरा के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन करके विशेष रूप से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम महाविद्यालय प्रवेश द्वार से फूल छिड़कते हुए उन्हें कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि सुश्री लक्ष्मी साहू ने महापुरुषों के तेल चित्र पर दीपक प्रज्वलित किया। तत्पश्चात लखनी साहू एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों का स्वागत क्रमशः महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ.ताहिरा खान सी.एस. रात्रे,किशोर दिवाकर, आर.जी.यादव,चंद्रकली अनंत,जी. लता कंवर,आमना खातून, निधि जायसवाल,दुर्गेश महिपाल, सुनील जायसवाल,माधुरी जायसवाल,धर्मेंद्र,वर्षा,करण, सरोजिनी, रितु, आकाश,श्वेता दीपक राज,सरस्वती,वीर नारायण,गौतम दुबे,अनुपम,वर्षा, नेहा,लाजवंती,,दिव्या,कविता,चंद्र प्रकाश, दिनेश,गुलाब सिंह, दुष्यंत एवं मिथिलेश कुमार ने पुष्प कुछ भेंट करते हुए स्वागत किया। कार्यक्रम में लखनी साहू के लिए स्वागत भाषण देते हुए प्राचार्य प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले ने कहा कि “समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास करते हुए समाज में अपना कुशलता दिखानी चाहिए और यह कार्य हमेशा सम्मानित होने का अवसर देता है।आज लखनी साहू ने जिन ऊंचाइयों को हुआ है यह युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरक है।” लखनी साहू के सम्मान के लिए महाविद्यालय द्वारा सम्मान पत्र भेंट किया गया जिसे महाविद्यालय की वरिष्ठ छात्रा नाजनी ने पढ़ते हुए बतलाया कि

“समाज सेवा के माध्यम से विकसित व्यक्तित्व सदैव सम्मानित होते हैं।” प्रो. आदिले सम्मान पत्र प्रमाणित किया जाता है कि सुश्री लखनी साहू,स्नातकोत्तर आंग्ल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक राजकीय इंजीनियर विश्वेश्वरैया स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोरबा, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत समाजोत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रपति के द्वारा सत्र-2025 में सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि मां जलबाई साहू और पिता चक्रधर प्रसाद साहू की सुपुत्री लखनी साहू प्रारंभ से ही पढ़ाई के क्षेत्र में प्रतिभाशाली रही हैं।आपने प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर एन.टी.पी.सी. कोरबा से प्राप्त कर माध्यमिक शिक्षा एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 कोरबा से किया। ग्रेजुएशन ऑनर्स इन इंग्लिश लिटरेचर की पढ़ाई गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर से पूर्ण कर अंग्रेजी साहित्य विषय में ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज कोरबा से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त किया है। आप राष्ट्रीय सेवा योजना के कर्मठ स्वयंसेवक हैं।आपके द्वारा दो यूनिट रक्तदान और 789 वृक्षारोपण किया गया जिससे स्वास्थ्य और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति आपकी प्रतिबद्धता परिलक्षित होती है।आपने 450 से अधिक जागरुकता अभियानों और रैलियों में सक्रियता पूर्ण भाग लिया है तथा शासन के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जिसमें उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना,पी.एम.जीवन बीमा योजना, नवीकरणीय उर्जा,नगद रहित लेन-देन और डिजिटल साक्षरता प्रमुख हैं के क्रियान्वयन में विशेष योगदान किया है।आपने स्कूल की अहाता के पुनर्निमाण में महत्वपूर्ण सहयोग करते हुए सामुदायिक विकास में सहभागिता किया है। आपने स्थानीय महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए समूह बनाया और उन्हें उद्यमिता विकास हेतु प्रेरित किया है। आपको छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक के रूप में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना 2022-23 से सम्मानित किया जा चुका है। आप अनेकों राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय एकता और सद्भावना शिविरों में सहभागिता दर्ज किए हैं। आपने राष्ट्रीय सेवा योजना और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और अनुकरणीय कार्य किया है। आप भारतीय प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में जाना चाहती हैं यह समाज के लिए खुशी की पल होगी जब आप प्रशासन के माध्यम से सामाजिक विकास और परिवर्तन के कार्य में मिल की पत्थर साबित होंगी।

हमारा महाविद्यालय परिवार आपके जैसे प्रतिभाशाली और समाज के प्रति समर्पित दायित्व निभाए वाले राष्ट्रीय सेवा योजना के सक्रिय स्वयंसेवक को सम्मानित करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

आप निरंतर उत्तरोत्तर विकास को प्राप्त करते रहें और उच्चतम उपलब्धियां हासिल करते रहें।

हम आपके कुशल स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

प्राचार्य आदिले एवं महाविद्यालय परिवार

जे.बी.डी.कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कटघोरा,छत्तीसगढ़ (भारत) इसके बाद मुख्य अतिथि सुश्री लखनी साहू ने अपने वक्तव्य में कहा कि – “अगर आप जिंदगी में कुछ करने का सपना देख लिए और उसने अनुरूप अगर कार्य करने लगे तो सफलता अवश्य मिलती है। मैं युवाओं को आह्वान करते हुए कहना चाहती हूं कि युवा द्रव्यसन से बचें,मोबाइल से बचें और अपने सपनों को साकार करने के लिए समाज के साथ मिलकर कार्य करें।आज हमारा देश युवाओं से यही अपेक्षा करता है। मैं इस महाविद्यालय परिवार को विशेष कर विद्वान आदिले सर को साधुवाद देती हूं कि मुझे इतना अच्छा सम्मान समारोह का आयोजन करके सम्मानित किया। इस अवसर पर एम.डी.आर.टी.,यूएसए डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने युवाओं को प्रेरणा के शब्द कहा – “यदि युवा ठान लें तो देश विकसित हो सकता है।” विशिष्ट अतिथियों में अरुण यादव एलआईसी अभिकर्ता,यामिनी आदिले स्नातक गणित ने भी अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ छात्रा कु.सुजाता ने किया। अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन डॉ. रियाजुद्दीन खान ने किया।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button