Uncategorized

*नगर पालिका परिषद *कटघोरा में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न*

*अध्यक्ष राज जायसवाल सहित 15 पार्षदों ने ली शपथ**

 

 

 

कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल एवं सत्यम जायसवाल), 4 मार्च: नगर पालिका परिषद कटघोरा में सोमवार शाम 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल और नगर के 15 वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षदों ने को एसडीम रोहित सिंह ने गोपनीयता की शपथ दिलाया।

 

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती ज्योत्सना महंत कोरबा लोकसभा संसद विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक मा. प्रेमचंद पटेल कटघोरा, पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक मा. बोधराम कंवर, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम लाल कंवर, राजकिशोर,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ललिता डिक्सेना, कांग्रेस नेता सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, हरीश परसाई, रामगोपाल डिक्सेना, राजीव लखन पाल, टकेश महाराज और अशरफ मेमन मंच पर उपस्थित रहे।

 

 

राज जायसवाल ने कटघोरा नगर पालिका परिषद के नए अध्यक्ष के रूप में शपथ ली।

 

 

 

शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने नगर के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। राज जायसवाल ने कहा कि वे स्वच्छता अभियान, सड़क सुधार, जल आपूर्ति और बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने नगरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी पार्षदों के साथ मिलकर कटघोरा को एक आधुनिक और समृद्ध नगर बनाने के लिए कार्य करेंगे।

 

 

 

*पार्षदों की शपथ: पहला समूह*

 

एसडीएम रोहित सिंह ने सबसे पहले वार्ड क्रमांक 1 की पार्षद श्रीमती राजेश्वरी यात्रा ,वार्ड क्रमांक 2 के हरीश कुमार यादव, वार्ड क्रमांक 3 के किशोर दिवाकर, वार्ड क्रमांक 4 के राजू दास महंत और वार्ड क्रमांक 5 की मधु लता कश्यप

को शपथ दिलवाई। इन सभी ने अपने-अपने वार्ड में स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने का संकल्प लिया।

*पार्षदों की शपथ: दूसरा समूह*

 

इसके बाद वार्ड क्रमांक 6 के पवन अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 7 की संतोषी कंवर, वार्ड क्रमांक 8 के लाल बाबू, वार्ड क्रमांक 9 के संजय अग्रवाल और वार्ड क्रमांक 10 की सुनीता जायसवाल ने शपथ ली। इन पार्षदों ने नगर के अधूरे कार्यों को पूरा करने और लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर ध्यान देने की बात कही।

*पार्षदों की शपथ: तीसरा समूह*

 

अंत में, वार्ड क्रमांक 11 के निसार अहमद, वार्ड क्रमांक 12 की लक्ष्मी खैरवार, वार्ड क्रमांक 13 की शिवमती पटेल, वार्ड क्रमांक 14 के रमेश पटेल और वार्ड क्रमांक 15 के अजय गर्ग को भी शपथ दिलवाया गया।

पार्षदों ने सामुदायिक विकास, जल निकासी व्यवस्था और युवाओं के लिए खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई।

*शपथ ग्रहण समारोह की झलकियां*

 

 

* कार्यक्रम में सभी नेताओं के आने के बाद भीड़ बढ़ती गई।

* कुर्सी कम होने पर लोगो के लिए अतिरिक्त कुर्सियां लगानी पड़ी।

* राज जायसवाल नगर पालिका अध्यक्ष को फूल माला पहनाने के लिए धक्का मुक्की होने लगा।

* पहली बार नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राज जायसवाल के रिश्तेदार कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

 

नगरवासियों ने नए जनप्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।

 

*जनता की अपेक्षाएं और भविष्य की योजनाएं*

 

शपथ ग्रहण के बाद नगरवासियों ने अध्यक्ष राज जायसवाल और सभी पार्षदों से मुलाकात कर अपनी उम्मीदें साझा कीं। अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही सभी वार्डों का दौरा कर जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए एक कार्य योजना तैयार की जाएगी, जिसमें सभी पार्षदों की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

कार्यक्रम में राजीव लखन पाल , तहसीलदार भूषण मंडावी, तहसीलदार प्रियंका राठौर ,इस्तियाक भैया , अभिषेक गर्ग,भावना जयसवाल महिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष , मुरारी महाराज राहुल दुक्सेना आकाश शर्मा,आशुतोष शर्मा, गोरे लाल,एवं नगर पालिका से लक्ष्मी ,रब्बानी,,बाबू,सैयद, रमा चंद, जायसवाल, चंदा जायसवाल, मनोज जायसवाल, मिरी

बाबू,शिवहरे, फ़राज़ एवं ऋषि,का सहयोग रहा।

कार्यक्रम का सफल संचालन के लिए अरविंद साहू एवं आभार व्यक्त सीएमओ ज्ञान पुंज कुल मित्र ने किया।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button