*अध्यक्ष , उपाध्यक्ष सहित 16 जनपद सदस्यों ने विधिवत शपथ ग्रहण किए*

*कटघोरा, (कांति न्यूज से शिवशंकर जायसवाल)* मार्च जनपद पंचायत कटघोरा में नवनिर्वाचित अध्यक्ष- झूल बाई /गोविंद सिंह, उपाध्यक्ष – ममता/ दामोदर राठौर सहित 16 जनपद सदस्यों , ( श्रद्धा रामप्रसाद ,शारदा लता यादव जीवनलाल , संगीता कंवर/ सुरेश कंवर, भागवत कुमार साहू/ केवल प्रसाद साहू, श्रवण कुमार /शंकर सिंह, कमला देवी /
भूवन पाल , कमल बेलदार /राजकुमार बिंदिया अनूप मरावी, बसंत कुमार ,भैया राम ठाकुर, नेता तंवर राजेंद्र कुमार , मीनू / दिग्विजय, फूलचंद/ बहरता राम, सूर्य भवन/ रामायण ) ने को सीईओ यशपाल सिंह द्वारा विधि पूर्वक शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर मंचस्थ सभी अतिथियों का फूल माला से स्वागत किया गया ।अध्यक्ष झूल बाई गोविंद सिंह ने कहा कि हम सभी लोग मिलकर विकास कार्य करेंगे और सबको साथ लेकर चलेंगे। ममता दामोदर राठौर ने भी कहा कि सभी ग्राम पंचायत के सहयोग से विकास कार्य करेंगे इस अवसर पर पवन गर्ग भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष, महामंत्री – संतोष देवांगन , संजय महाराज ,अभिषेक गर्ग- मंडल अध्यक्ष , राजेंद्र कुमार ,देवेंद्र देवांगन, अजय धनोदिया,विनोद राजपूत, कश्यप बाबू, के अलावा काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।







