Uncategorized
नगर के सभी स्कूलों में विश्व योग दिवस मनाया गया

कटघोरा, (सत्यम जायसवाल ) स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल एवं नगर के अन्य स्कूल में
विश्व योग दिवस पर संपूर्ण विश्व में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नगर पालिका परिषद कटघोरा के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कटघोरा के विधायक शप्रेम चंद्र पटेल, पालिका परिषद कटघोरा के अध्यक्ष राज जायसवाल, एस डी एम , सी ई ओ पालिका परिषद कटघोरा , सी ई ओ जनपद पंचायत कटघोरा, एस एम डी सी के अध्यक्ष संजय शर्मा, बी आर सी, सभी पार्षद गण, गणमान्य नागरिक गण, सभी शिक्षक सहित विद्यार्थी गण एवं योग प्रशिक्षक गण के गरिमामय उपस्थिति में योगाभ्यास का भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक महोदय ने योग के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी को योग अपने दिनचर्या में शामिल करने को कहा ।





