Uncategorized

कटघोरा में सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा सामूहिक रूप से गणतंत्र दिवस मनाया गया 

 

1/मंच पर उपस्थित अतिथिगण

2/ ध्वजा फहराए हुए अतिथि विधायक

3/ सांस्कृतिक कार्यक्रम का फोटो

कटघोरा ( शिवशंकर जायसवाल )आत्मानंद पब्लिक स्कूल में सरकारी एवं निजी स्कूलों द्वारा सामूहिक रूप से गणतंत्र दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय प्रेमचंद पटेल विधायक कटघोरा द्वारा प्राप्त 8 बजे के लगभग आत्मानंद पब्लिक स्कूल कटघोरा फहराया गया इस अवसर पर sdm साहब तन्मय खन्ना, एस डी ओ पी, नगर पालिका – अध्यक्ष राज जायसवाल, उपाध्यक्ष- लाल बाबू ठाकुर , समस्त पार्षद ,एल्डर मेन, बी. ई. ओ. अभिमन्यु टेकाम , ए बी ओ हरि कृष्ण नायक, प्रिंसिपल एम. एस. कवर , लड़की हायर सेकेंडरी स्कूल प्रिंसिपल दिनेश हाकरे, सीएमओ मुद्रिका तिवारी सी ई ओ ,वन विभाग के अधिकारी, आई सी डी एस अधिकारी,लोक निर्माण विभाग एसडीओ,पी एच ई, बी एम ओ, सिंचाई विभाग के एसडीओ, एवं अन्य स्कूल के टीचर प्रधान पाठक बच्चे उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा मुख्यमंत्री वाचन भी किया गया। मंचस्थ अतिथियों द्वारा भारत माता के प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर पूजा अर्चना किया गया । मंचस्थ अतिथियों का स्वागत फूल माला से किया गया। प्रतिभागी सभी स्कूलों का पीटी, परेड का प्रदर्शन भी किया गया।

कार्यक्रम की तीसरी चरण में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया जिसमें देशभक्ति, छत्तीसगढ़ी डांस, लोक नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।

जिसमें कस्तूरबा आवासीय विद्यालय , सरस्वती शिशु मंदिर, नवोदय ज्ञान मंदिर, अभ्युदय स्कूल , सेंट एनस पब्लिक स्कूल, आत्मानंद पब्लिक स्कूल, बॉयज़ हायर सेकंडरी स्कूल ,कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम को बहुत सराहा गया।

कार्यक्रम का संचालन स्नेहा अग्रवाल एवं अभिमन्यु टेकाम ने आभार व्यक्त किया ।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button