देश

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जंगल में ले जाकर की थी दरिंदगी

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि आरोपी पर पहले से ही कई मामले दर्ज है।

मुरादाबाद जनपद के बिलारी कोतवाली में बीती रात पुलिस को जानकारी मिली थी कि दो नाबालिक जल चढ़ाकर मंदिर से लौट रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति अपनी बाइक पर बाबा का बहाना लेकर बैठाकर ले गया। कहा कि आपके बाबा की तबीयत खराब हो गई और वहां रास्ते में है। उसके बाद छोटी बेटी को रास्ते में उतार दिया और 14 वर्षीय नाबालिग को जंगल में ले जाकर हवस का शिकार बनाया।

जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। मौके पर लगी बिलारी पुलिस एवं एसओजी टीम ने 24 घंटे में ही घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान आशीष पुत्र हरिराम को गिरफ्तार किया। एसपी ग्रामीण कुंबर आकाश ने बताया कि इस पर आधा दर्जन से ज्यादा पहले से ही मुकदमे दर्ज है। इसमें लगभग दो पॉक्सो एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। आरोपी पहले से चोरी और दुष्कर्म जैसे मामलों में जेल जा चुका है।

जानकारी के अनुसार यह भी बताया गया है कि आरोपी साइको टाइप का माना जा रहा है। फिलहाल पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने आरोपी को सीएचसी बिलारी पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने बताया कि एक पैर में गोली लगा मरीज आया है, जिसे पुलिस के माध्यम से लाया गया। जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button