

*कोरबा ( शिवशंकर जायसवाल)* साई यात्रा समिति द्वारा धार्मिक यात्रा के टूर पर श्रद्धालुओं को ले जाया गया। समिति प्रमुख रामविशाल जायसवाल ने जानकारी में बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा दर्शन के लिए ले जाया गया जिसमें 24 फरवरी से 2 मार्च तक चंद्रपुर में चंद्रहासिनी,संबलपुर से समलाई मंदिर, जगन्नाथ पुरी से गंगा सागर होते हुए संबलपुर बांध से वापसी पहुंचेंगे.आगे जानकारी में बताया कि सभी यात्रियों के लिए कार्ड जारी किया गया है। लक्जरी बस की व्यवस्था के साथ दोनों समय भोजन एवं चाय नाश्ते की उत्तम व्यवस्था किया गया है।





