बिहार में बीजेपी की शानदार जीत पर कटघोरा में उत्सव

कटघोरा ( सत्यम जायसवाल ) 14 – 11 – 25 बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत की खुशी कटघोरा में खुले दिल से मनाई गई। स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस ऐतिहासिक जीत को लोकतांत्रिक विजय बताया और प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां कार्यकर्ताओं ने विजय के नारे लगाकर वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, महामंत्री समजीत सिंह, किशन केसरवानी, उत्तम रंधावा, अमित जायसवाल, अविनाश केसरवानी, पियूष गर्ग, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, पार्षद अजय गर्ग, डाकेश्वर शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष धनु दुबे, ए. साकेत वर्मा, जय गर्ग, कुलदीप डिक्सेना, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ललित डिक्सेना, ओमप्रकाश डिक्सेना, अनुराग दुल्हनिया, तुषार गर्ग, सत्यम, आदित्य साहू, टीकम राजपाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पटाखे फोड़े, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य कर जीत का जश्न मनाया। कटघोरा में यह उत्सव भाजपा के मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतीक माना जा रहा है।





