Uncategorized

आयुक्त पहुंचे दर्री व बालको के शिविरों में किया निरीक्षण

(नागरिकों से आवेदन लेने की प्रक्रिया के त्रुटिरहित संचालन सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश )

 

 

कोरबा । सुशासन तिहार 2025 के तहत बुधवार को नगर पालिक निगम के सभी सात जोन कार्यालयों में नागरिकों से उनकी शिकायत, समस्या व मांग संबंधी आवेदनों को जमा कराए जाने हेतु सुशासन शिविरों का आयोजन किया गया। आयुक्त आशुतोष पांडेय निगम के दर्री जोन कार्यालय व बालको जोन कार्यालय में आयोजित शिविर में पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया। वार्डो हेतु लगाए गए वार्डवार काउंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा नागरिकों से आवेदन लेने की प्रक्रिया का त्रुटिरहित रूप से संचालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश संबंधित जोन कमिश्नरों व संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर अपर आयुक्त विनय मिश्रा भी उपस्थित थे।

यहॉं उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण प्रदेश में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है, जिसका आगाज 08 अप्रैल मंगलवार से प्रारंभ हो चुका है। नगर पालिक निगम केरबा क्षेत्र के अंतर्गत सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के पहले चरण में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आमजनता से उनकी शिकायतों एवं मांगों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे, तत्पश्चात द्वितीय चरण के अंतर्गत एक माह के भीतर इन प्राप्त आवेदनों का निराकरण कराया जाएगा। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में 05 मई से 31 मई तक वार्डो में समाधान शिविर लगाए जाएंगे। आयोजन के प्रथम चरण में आज नगर पालिक निगम कोरबा के कोरबा, टीपीनगर, कोसाबाड़ी, रविशंकर शुक्लनगर, बालको, दर्री व सर्वमंगला इन सभी 07 जोन कार्यालयों में शिविर लगाकर नागरिकों से उनके आवेदन प्राप्त किए गए। आयुक्त पांडेय निगम के दर्री जोन कार्यालय व बालको जोन कार्यालय में आयोजित शिविर में पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया। वार्डो हेतु लगाए गए वार्डवार काउंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा नागरिकों से आवेदन लेने की प्रक्रिया का त्रुटिरहित रूप से संचालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश संबंधित जोन कमिश्नरों व संबंधित अधिकारियों को दिए। आयुक्त पाण्डेय ने इन शिविरों में आवेदन जमा कराने पहुंचे नागरिकों से भेंट मुलाकात की, उनकी शिकायतों, समस्याओ व मांग आदि की जानकारी लेने के साथ ही शिविर में आए आवेदनों की संख्या आदि की वार्डवार जानकारी ली तथा शिविरों के सुचारू संचालन व आवेदन जमा कराने की त्रुटिरहित प्रक्रिया सुनिश्चित कराए जाने के संबंध में अधिकारियों का मार्गदर्शन किया।

 

आज कुल 869 आवेदन प्राप्त हुए

 

नगरीय निकायों के सहायक नोडल अधिकारी एवं निगम के प्रभारी श्री पवन वर्मा उपायुक्त ने बताया कि आज आयोजित किए गए शिविरों के दौरान मांग से संबंधित 719 एवं शिकायत से संबंधित 150 सहित कुल 869 आवेदन प्राप्त हुए। इन शिविरों के दौरान वार्ड पार्षदों ने भी अपनी सहभागिता दी, अपने वार्ड के नागरिकों से उनकी मांग व शिकायत संबंधी आवेदनों को जमा कराए जाने में उनको अपना सहयोग प्रदान किया।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button