अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन में गरबा नृत्य का आयोजन

कटघोरा( सत्यम जायसवाल )अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा नवरात्रि पर्व पर एक दिवसीय गरबा नृत्य का आयोजन किया गया ।

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला इकाई द्वारा तानाखार स्थित फार्म हाउस में एक दिवसीय गरबा का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में महिलाये उपस्थित रही ।अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती बबीता गर्ग के मुख्य अतिथि में नवरात्रि पर गरबा का आयोजन धूमधाम से किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदया ने सभी बहनों को नवरात्रि का गरबा उत्सव सफल बनाने की शुभकामनाएं दी।
कहा कि
गरबा एक नृत्य नहीं बल्कि हमारी संस्कृति एवं परंपरा है हमारी आस्था का प्रतीक भी है।
सभी की समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए सभी आयोजक बहनों का आभार व्यक्त की ।कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला इकाई के अध्यक्ष निर्मला बंसल उपाध्यक्ष रेखा अग्रवाल, सचिव श्रीमती सुजाता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती सरोज मित्तल के साथ समस्त कार्यकारिणी सदस्यों का योगदान रहा।





