Uncategorized
जुराली में गोठान चालू की जाए आत्मनारायण पटेल

कटघोरा (सत्यम जायसवाल ) नगर पालिका परिषद कटघोरा के वार्ड क्रमांक 12 एवं 13 जूराली में लगभग 500 से 600 एकड़ खेतिहर जमीन में दो से तीन फसल होती है।
खेतिहर जमीन के पास बाहरी मवेशी छोड़ जाते है जिससे फसल चौपट हो जाती है। इसी विषय को लेकर आत्मनारायण पटेल के साथ लगभग सैकड़ों की संख्या में लोग पैदल नारा लगाते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिए।
आत्मनाराय पटेल ने कहा कि
जूलारी वार्ड में लगभग 500 एकड़ से अधिक खेतिहर जमीन में खेती किसानी,सब्जी भाजी होती है ।जिसमें बाहरी मवेशी फसल को चौपट कर देते हैं ।जूलारी वार्ड में गोठान बना हुआ है परंतु नगर पालिका द्वारा संचालन नहीं किया जा रहा है। गोठान की तत्काल चालू किया जाए। ताकि घुमंतू मवेशी को रखा जाए। फसल की किसी तरह नुकसान न हो।





