Uncategorized

त्रिलोकी पब्लिक स्कूल में दिवाली कार्निवल का भव्य आयोजन

कटघोरा, ( सत्यम जायसवाल )त्रिलोकी पब्लिक स्कूल ब्लॉक A कटघोरा के विद्यालय प्रांगण में “दीवाली कार्निवल” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा और कल्पनाशक्ति का सुंदर प्रदर्शन किया।
बच्चों ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में सजे हुए दीये, तोरण, वॉल हैंगिंग, शुभ-लाभ पेंटिंग्स सहित अनेक आकर्षक वस्तुएँ तैयार कीं। इन वस्तुओं की बिक्री से प्राप्त राशि एस. जे. आर. चैरिटी को दान की जाएगी ताकि जरूरतमंद परिवार भी दीपावली का आनंद प्रेमपूर्वक मना सकें।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के डायरेक्टर आशुतोष अग्रवाल के निर्देशन में तथा प्रधानाचार्या सुश्री दीपा चौहान की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रधानाचार्या सुश्री दीपा चौहान ने कहा कि —
ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सहयोग भावना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।

इस कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और बच्चों के प्रयासों की सराहना की। पूरे विद्यालय परिसर को रंगोलियों और दीपों से सजाया गया, जिससे वातावरण उल्लास और प्रकाश से भर उठा।
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों के सहयोग से किया गया।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button