Uncategorized
नगर कटघोरा में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

कटघोरा( सत्यम जायसवाल ) नगर में 80वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। नगर के सभी सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थाओं एवं निजी कार्यालयों, निजी स्कूलों में भी सबेरे ध्वज फहराया गया।
नगर पालिका परिषद कटघोरा में माननीय राज जायसवाल नगर पालिका अध्यक्ष, तहसील कार्यालय प्रांगण में एसडीएम टी आर भारद्वाज, डीएफओ कार्यालय में डीएफओ द्वारा, विकास खंड शिक्षा अधिकारी ऑफिस में बी ई ओ अभिमन्यु टेकाम अधिकारी,
जनपद पंचायत कटघोरा में जनपद पंचायत अध्यक्ष – श्रीमती झूल बाई /गोविंद सिंह एवं सी ई ओ अधिकारी पुलिस थाना कटघोरा में एम बी पटेल, बिजली ऑफिस में जे ई द्वारा ध्वज फहराया गया।





