कटघोरा में धूमधाम से मनाया गया मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग का जन्मदिन

कटघोरा,( सत्यम जायसवाल ) 3 मई 2026। कटघोरा में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग का जन्मदिन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ Eicher शोरूम में मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय शर्मा, समजीत सिंह, मनोज दीक्षित, जय गर्ग, शिव मित्तल, लकेश्वर देवांगन, पंकज यादव एवं श्याम सुंदर कश्यप सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा सत्यम जायसवाल (शिनु), सौरभ कुर्रे, रुपेश दीक्षित, विनोद जायसवाल, सचिन, विकाश मनकर, विवेक ठाकुर एवं लक्ष्मी श्रीवास की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

कार्यक्रम में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा सभी ने अभिषेक गर्ग को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। पूरा माहौल उत्साह और भाईचारे से सराबोर रहा। 🎊





