Uncategorized

त्रिलोकी पब्लिक स्कूल में “मेधा योग” कार्यक्रम का आयोजन

 

कटघोरा,( सत्यम जायसवाल )07 अगस्त: त्रिलोकी पब्लिक स्कूल में आज आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के तत्वाधान में “मेधा योग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष योग सत्र का संचालन गरिमा मैडम द्वारा संचालित की गई। उनके साथ आर्ट ऑफ लिविंग के सुनील अग्रवाल, दीपक कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में ध्यान केंद्रित करने की क्षमता विकसित करना और उन्हें मानसिक रूप से प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर बच्चों को मेडिटेशन, सकारात्मक सोच और जीवन कौशल से संबंधित अभ्यास कराए गए।
मंच संचालन रोहित सर द्वारा किया गया, जिनकी प्रभावशाली प्रस्तुति ने पूरे कार्यक्रम को अनुशासित और रोचक बनाए रखा।
इस आयोजन में स्कूल की योग शिक्षिका अन्नपूर्णा वर्मा,एवं समस्त शिक्षकगण का विशेष सहयोग रहा। सभी ने विद्यार्थियों को नियमित योग अपनाने और जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और विद्यार्थियों ने इसे एक प्रेरणादायक एवं लाभकारी अनुभव बताया।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button