दुर्ग

बघेरा मुक्तिधाम का जीर्णोद्धार करने विधायक गजेंद्र एवं महापौर ने किया भूमिपूजन

दुर्ग। बघेरा मुक्तिधाम का जीर्णोद्धार और भूमि को संरक्षित करने आज विधायक गजेंद्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल एवं सभापति राजेश यादव वार्ड के नागरिकों के साथ के साथ भूमिपूजन किया। लगभग साढ़े 4 एकड़ में फैले मुक्तिधाम में सुविधाओं को बढ़ाने रैंप और पहुंच मार्ग को भी व्यवस्थित किया जायेगा ताकी आवागमन में परेशानी न हो। अधोसंरचना मद से होने वाले विकास कार्य में मुक्तिधाम परिसर में शेड निर्माण,पेयजल तथा शोक सभा हेतु बैठक व्यवस्था बनाया जायेगा। इस दौरान उपस्थित महिलाओ ने विधायक से वार्ड की मूलभूत समस्याओं को लेकर चर्चा भी किये।

गुरुवार को विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल वार्ड 56 के मुक्तिधाम में बाउंड्रीवॉल के जीर्णोद्धार करने भूमिपूजन किये। बीते कई वर्षो से मुक्तिधाम में सुविधा बढ़ाने और उक्त जमीन को अतिक्रमण से बचाने बाउंड्रीवाल की मांग की जा रही थी, जिस पर विधायक गजेंद्र यादव ने बघेरा क्षेत्र के नागरिकों की समस्या को संज्ञान में लिए और शासन से मुक्तिधाम को संरक्षित करने राशि स्वीकृत कराये ताकी बघेरा क्षेत्र के नागरिकों को दाह संस्कार करने दूर न जाना पड़े। जिसके अंतर्गत आज यहां विकास कार्य करने भूमिपूजन किये।

मुक्तिधाम तक जाने सड़क का संधारण, शवदाह के आस पास पेवर ब्लॉक, शवदाह गृह शेड रिपेयरिंग, शवदाह गृह के नए शेड निर्माण, शोक सभा के लिए सभागृह, शौचालय, बैठने के लिए चबूतरा, पेयजल व्यवस्था, सहित अन्य निर्माण कार्य होंगे। इस दौरान वार्ड पार्षद कुमारी साहू, मनीष साहू, लीलाधर पाल, शुभम साहू, बंटी चौहान, अरुण यादव, अनिकेत यादव, दुर्ग निगम के सहायक अभियंता संजय ठाकुर, उपअभियंता विकास दमाहे सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button