Uncategorized

प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले   शिक्षा शिरोमणि सम्मानसे अलंकृति हुए 

 

कोरबा ( सत्यम जायसवाल) बचपन से ही शिक्षा के प्रति रुचि रखते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रवक्ता शिक्षाविद प्रोफेसर डॉ.प्यारेलाल आदिले को नव प्रज्ञा काव्य फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उनके उल्लेखनीय कार्य के आधार पर उन्हें “शिक्षा शिरोमणि सम्मान-2025” से अलंकृत किया गया है। प्रो. आदिले शिक्षा के क्षेत्र में अपने अनूठे बौद्धिक कुशलता से युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं और उन्हें सशक्त बनाने के लिए उचित मार्गदर्शन दे रहे हैं। सकारात्मक दिशा में अग्रसर होने के लिए आप युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत बने हुए हैं। आप वर्तमान में जे.बी.डी. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कटघोरा,छत्तीसगढ़ में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। आपके इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय परिवार के सभी प्राध्यापक ,कर्मचारी,छात्र-छात्राएं और महाविद्यालय प्रबंधन ने आपको बधाइयां दी है। साथ ही जन प्रतिनिधि,प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों सहित अनेक समाजसेवी संस्थाओं ने शुभकामनाएं दिए। फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ.कृष्णाजोशी,उपाध्यक्ष ममता त्रिपाठी,सचिव प्रज्ञा सिंह,संयुक्त सचिव साधना मिश्रा विंध्य, कोषाध्यक्ष शांति सिंह एवं सदस्य चंदा डांगी,सीमा त्रिपाठी,प्रतिभा जैन ने संयुक्त रूप से आपके सामाजिक और शैक्षणिक कार्यों की प्रशंसा एवं सराहना किया है।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button