Uncategorized

रेत का अवैध उत्खनन कर ट्रेक्टर को पुलिस के सुपुर्द

 

कटघोरा ( शिवशंकर जायसवाल )17/01/26 एस डी एम कटघोरा तन्मय खन्ना(ias) द्वारा कटघोरा में जुराली घाट के पास अवैध रेत उत्खनन करते 6-7 ट्रैक्टर को पुलिस की संयुक्त टीम के साथ

मौके पर जप्तिनामा की कार्यवाही करने पहुंचने पर सभी वाहन भागने का प्रयास करने लगे।

एस डी एम महोदय द्वारा नदी पार करके दूसरे छोर में उत्खनन कर रहे ट्रैक्टर को पकड़ा गया जिसमें 1 ट्रैक्टर वाहन क्रमांक CG 12 BU 6784 नंबर प्लेट में कृष्णा ट्रैक्टर लिखा होना पाया गया जो मौके पर 1 ट्रिप रेत को छोड़ कर भाग गए जिसे जप्त कर थाने में सुपर्द किया गया । टैक्टर पर लिखे नंबर प्लेट से सेलर श्री कृष्णा ट्रैक्टर से जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि संबंधित ट्रैक्टर भरत प्रजापति का है । मौके पर अन्य ट्रैक्टर भागने की कोशिश करने वाले वाहन चालक मोबाइल छोड़कर भाग गए जिनको ट्रेस कर संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button