Uncategorized

आत्मानंद इंग्लिश पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली आयोजित

कटघोरा (सत्यम जायसवाल), 18 जुलाई 2026।

आत्मानंद इंग्लिश पब्लिक स्कूल, कटघोरा में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में सड़क सुरक्षा संबंधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

सड़क सुरक्षा सप्ताह की प्रभारी दीप्ति सिंह ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन न चलाने जैसी महत्वपूर्ण बातों पर विशेष जोर दिया।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेशों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया और सुरक्षित यातायात के प्रति अपनी समझ विकसित की।

 

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों में प्रारंभिक अवस्था से ही सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता का भाव विकसित करना है, ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहें और समाज को भी सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित कर सकें। कार्यक्रम का समापन सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सामूहिक शपथ के साथ हुआ।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button