Uncategorized
संस्कार भारती इकाई की बैठक संपन्न गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाने हेतु

कटघोरा, ( सत्यम जायसवाल )28 जून को संस्कार भारती इकाई की बैठक भावेश कोचिंग सेंटर में सायं 7:30 बजे संपन्न हुआ ।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गुरु पूर्णिमा का पर्व 13 जुलाई को मनाया जाएगा. जिसकी संपूर्ण रूपरेखा 9 जुलाई को तय की जाएगी .गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कुछ नए कार्यक्रम करने का विचार जे एस मानसर सर ने कहते हुए अपना विचार व्यक्त किया और कहा कि कोरबा जिले में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कुछ नए कार्यक्रम की योजना बनाई जा रही है।जिसमें कला के छेत्र में सेवा दे रहे लोगो का सम्मान करना चाहिए। जिसमें हमारे सभी इकाई के सदस्यों का अथक सहयोग रहेगा।
बैठक में पी एन योगी शिव दुबे, शिवशंकर जायसवाल, राजकुमार यादव , आशीष शर्मा कन्हैया यादव, अशोक साहू, देव वैष्णव, ईश्वर जायसवाल उपस्थित रहे।





