Uncategorized

डी. ए. वी.जेंजरा में नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर IV का उत्साह पूर्ण आगाज 

 

 

कटघोरा(सत्यम जायसवाल ) डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा में नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर IV का आयोजन डीएवी कालेज मैनेजिंग कमेटी न्यू दिल्ली के तत्वाधान में एवं राज्य स्तरीय खेल प्रभारी छत्तीसगढ़ जोन, प्रशांत कुमार (प्रादेशिक अधिकारी डी. ए. वी. हुडको) विद्यालय प्राचार्या ( क्लस्टर प्रभारी) डॉ. राज रेखा शुक्ला के मार्गदर्शन में संपन्न हुआl इसमें 13 विद्यालय के लगभग 500 प्रतिभागियों ने अलग-अलग खेल विधा का प्रयोग करते हुए टीम इवेंट के खेल, जैसे क्रिकेट,वॉलीबॉल, योगा,कबड्डी, रोलर स्केटिंग,बैडमिंटन, चैस, खो खो आदि में अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें कबड्डी अंडर 14 एवं 17 बॉयज, क्रिकेट अंडर 17 बॉयज,योगा अंडर 17 गर्ल्स, रोलर स्केटिंग 1000 मीटर अंडर 17 बॉयज आयुष चंद्रा, 500 मीटर, गर्ल्स निया दत्ता, दिव्यांश शर्मा बॉयज, एवं इनलाइन अंडर 14 गर्ल्स 300 मीटर नैंसी जायसवाल ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए अगले चरण जोनल के लिए चयनित होकर विद्यालय को गौरवान्वित किया l

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button