Uncategorized

गर्मी में शर्बत पिलाना पूण्य का कार्य — राज जायसवाल नगर पालिका अध्यक्ष

 

कटघोरा( शिवशंकर जायसवाल ) दी इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लॉयन्स क्लब से सम्बंधित संश्था लॉयन्स क्लब कटघोरा छुरी के द्वारा शुरू से ही हर छेत्रो में सामाजिक गतिविधिया करते आई हैं इसी कड़ी में आज 6 अप्रेल को रामनवमी के पावन अवसर पर व इस चिलचिलाती धूप को देखते हुए नगर के मुख्य मार्ग पर आने जाने वाले राहगीरों के लिए क्लब की ओर से प्रथम चरण में शीतल पेयजल शर्बत व चना का स्टाल लगाया गया जिसका शुभारंभ *राज जायसवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कटघोरा* के मुख्य आतिथ्य में किया गया क्लब के अध्यक्ष *दीपक गर्ग ने बताया* कि क्लब के द्वारा हर वर्ष गर्मी को देखते हुए कटघोरा व छुरी दोनों ही जगह इस प्रकार के आयोजन किये जाते रहे हैं जिस कड़ी में आज प्रथम चरण में कटघोरा के मुख्य मार्ग पर इसका आयोजन किया गया हैं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज जायसवाल ने बताया कि निश्चित ही पानी पिलाना बहुत ही पूण्य का कार्य होता है खास तौर पर इस भीषण गर्मी में आने जाने वाले राहगीरों के लिए पानी के सांथ ही शर्बत व चने की व्यवस्था ये तो सोने पे सुहागा जैसे कार्य को चरितार्थ करता है हर व्यक्ति को ऐसे नेक कार्य करना चाहिए व खास कर गर्मियों के दिनों में घर के बाहर जानवरो के लिए व घर के छतों पर पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था करनी चाहिए क्योंकि हमारे हिन्दू धर्म मे भी कहा गया है भूखे को अन्न व प्यासे को पानी पिलाना बहुत ही पूण्य का कार्य होता है निश्चित ही इसी सोच के सांथ क्लब के द्वारा हर वर्ष इस प्रकार के आयोजन किये जाते रहे हैं इस नेक व पुनीत कार्य के लिए क्लब के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं अपने अलप समय मे क्लब जिस प्रकार से सेवा के कार्य कर रही है वह किसी से भी छुपा हुआ नही है इस अवसर पर महेंद्र पचेरिवाल,शंकर अग्रवाल,आशुतोष शर्मा ,कृपा शंकर पांडेय,शुशील गुप्ता,मन्ना गुप्ता,के सांथ माइक्रो चेयरपर्सन अजय धनोंदिया,क्लब अध्यक्ष दीपक गर्ग,सचिव अजय श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष राकेश पांडेय,मुकेश गुप्ता,विकेश अग्रवाल,हनी अग्रवाल,प्रकाश अग्रवाल,अतुल मित्तल,मुकेश गोयल,चिंटू अग्रवाल,घनश्याम शर्मा,सहित सभी सदस्य व नगरवासियों का सहयोग सराहनीय रहा।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button