कांकेर

अबूझमाड़ में नक्सली मुठभेड़: 5 वर्दीधारी नक्सलियों की मौत, 2 महिला शामिल

कांकेर। उत्तर अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद मारे गए 5 नक्सलियों के शव लेकर जवानों की टुकड़ी छोटे बेठिया थाने पहुंची. सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने दो महिला समेत पांच नक्सलियों के शव बरामद किए हैं. सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कब्जे से INSAS राइफल, SLR राइफल, 12 बोर की 3 राइफलें और BGL (बैरेल ग्रेनेड लॉन्चर) सहित बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं.

यह मुठभेड़ 16 नवंबर 2024 को सुबह 8 बजे उस समय शुरू हुई, जब डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी. उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी.

जवान घायल, स्थिति सामान्य

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों के दो जवान घायल हुए हैं, लेकिन उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है. दोनों जवानों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां जवानों का इलाज जारी है.

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर हुए इस मुठभेड़ में जवानों ने कुल 5 नक्सलियों को ढेर किया और सभी के शवों को हथियार के साथ बरामद कर लिया है. मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त प्रक्रिया जारी है.

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button