दुर्ग

आयुष्मान कार्ड के लिए 24 व 25 तक लगेगा उरला संगम चौक मुख्यमंत्री भवन वार्ड क्रमांक 58 में शिविर:

दुर्ग। नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की सुविधा के लिए शिविर के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।शिविर दुर्ग शहर में प्रतिदिन अलग-अलग वार्डों में लगाया जा रहा है। शहर के जिन नागरिकों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, वे शिविर स्थल पर जाकर बनवा सकते हैं।आयुष्मान कार्डधारियों को शासन से इलाज के लिए सुविधा मिल रही है।इसमें सामान्य वर्ग (एपीएल) राशनकार्ड धारी को आयुष्मान कार्ड से 50 हजार रुपए तक इलाज की सुविधा है। वहीं जिनके पास बीपीएल राशन कार्ड है, उन परिवारों को 5 लाख तक का इलाज कराने की सुविधा है।

आपको बता दे कि आयुष्मान कार्ड बनाने वार्ड 58 उरला में दो दिवसीय शिविर का आयोजन आयुक्त लोकेश चंद्राकर के निर्देश पर दीनदयाल अन्त्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु दो दिवसीय शिविर का lआयोजन दिनाँक 24 एवं 25 अक्टूबर को संगम चौक मुख्यमंत्री भवन वार्ड क्रमांक 58 में किया जा रहा है।वार्डवासी शिविर में प्रातः 10.00 बजे से शाम 4:00 बजे तक पहुंच कर आयुष्मान कार्ड अपडेट करा सकते है एवं नवीन आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य भी किया जाएगा।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button