Uncategorized

एक नेता, लाखों दिलों में बसा अरुण वोरा के जन्मदिन पर हज़ारों का जनसैलाब

दुर्ग : वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक एवं मंत्री अरुण वोरा का जन्मदिन उनके निवास स्थान पद्मनाभपुर,दुर्ग में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया और पूरा क्षेत्र जगमगा उठा।वोरा को बधाई देने के लिए आमजन के साथ साथ कई प्रमुख नेता उनके घर पहुंचे, जिनमें पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोको पाढ़ी, महापौर रिसाली शशि सिन्हा, महापौर दुर्ग शहर धीरज बकलिवाल, और महापौर दुर्ग ग्रामीण निर्मल कोसरे शामिल थे।इसके साथ ही, शहर, प्रदेशिक, और राष्ट्रीय नेताओं ने दूरभाष पर वोरा को शुभकामनाएं दी।वोरा को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने का सिलसिला पार्टी सीमा से परे चला। कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा के कई नेताओं ने भी उन्हें फोन कर शुभकामनाएं दीं। इस दिन,नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, और भाजपा नेताओं गजेंद्र यादव और लालित चंद्राकर ने भी वोरा को बधाई दी और उनके जीवन की लंबी उम्र की कामना की।वोरा निवास में सुबह से लेकर देर शाम तक जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे, जिनमें दुर्ग कांग्रेस के पदधिकारिणीगण, ब्लॉक अध्यक्षगण,पार्षदगण,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस और एनएसयूआई विंग के कार्यकर्ता, एवं दुर्ग शहर के आमजन शामिल थे। इस दिन को और भी खास बनाने के लिए, उनके परिवार के सदस्य भी उत्साह के साथ सामने आए। हर साल की तरह, वोरा ने अपने निवास पर आए हर व्यक्ति को मिठाई खिलाई, और इस बार भी उनका यह पारंपरिक स्वागत सभी को प्रभावित कर गया।दुर्ग शहर के मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्गा द्वारा हर साल की तरह इस साल भी वोरा को 51 किलो की माला पहनाकर और आतिशबाजी के साथ जन्मदिन की बधाई दी गई और दीर्घायु की कामना की गई।वोरा के प्रति विशेष रूप से बच्चों का प्रेम और समर्थन बेहद खास था। वोरा के क्षेत्र में वह एक ऐसे नेता के रूप में जाने जाते हैं, जिन्हें बच्चे-बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सब पहचानते हैं और सम्मान देते हैं। वोरा निवास में आए छोटे-छोटे बच्चों ने अरुण वोरा जिंदाबाद और हमर मोहल्ले के कोन चिन्हैया अरुण भैया अरुण भैया जैसे नारे लगाए, जो एक अद्भुत दृश्य था और उनका अपार जनसमर्थन दर्शाता है।जन्मदिन के मौके पर बैंड बाजा की धुनों के बीच, वोरा का स्वागत किया गया। यह माहौल जैसे किसी बड़े उत्सव की छटा बिखेर रहा था, जिसमें हर एक व्यक्ति ने हिस्सा लिया। वोरा को दिल से अपना भाई माननी वाली उनकी दीदी-बहनी लोगों ने सूआ-नाच का वोरा का स्वागत किया जिससे माहौल और रंगीन हो गया।वोरा ने इस विशेष दिन पर सभी शहरवासियों, मतदाताओं माताओं-बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, मेरे जीवन के 40 साल के राजनीतिक इतिहास में मुझे हमेशा जनता और अपनों से बहुत प्यार और आशीर्वाद मिलता रहा है, और यह साल दर साल बढ़ा ही है। मुझे इस स्नेह ने कभी उम्र का अहसास नहीं होने दिया। मैं अपनी अंतिम साँसों तक सबके लिए मेहनत करूंगा और साथ रहूंगा, यह मेरा वादा है।आज के इस आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि अरुण वोरा के प्रति जनता का विश्वास और स्नेह हर साल और भी बढ़ता जा रहा है। उनका जन्मदिन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक जनसमूह का उत्सव बन गया, जिसमें हर वर्ग, हर उम्र और हर राजनीतिक धारा के लोग एक साथ मिलकर उनका सम्मान कर रहे थे।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button