छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह के मुख्य अतिथि होंगे सांसद बृजमोहन अग्रवाल

गरियाबंद  |  छत्तीसगढ़ राज्य के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव 2024 का एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम 05 नवम्बर को  गरियाबंद के गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय राज्योत्सव में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के आसंदी से 05 नवम्बर की संध्या राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे।

एक दिवसीय राज्योत्सव के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हेतु विभागीय प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी तथा हितग्राहियों को सामग्री वितरित कर लाभान्वित किया जायेगा।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button