भिलाई

निगम की लापरवाही ने ली स्कूटी सवार इस नर्स की जान

भिलाई। दुर्ग निगम के लापरवाही के कारण फिर एक महिला की मौत हो गई। हुआ यूं कि मालवीय नगर चौक के पास पाईप लाईन के मरम्मत के कारण वहां कई दिनों से पानी बहरहा है जिसके कारण वहां कीचड हो गया था और उसी कीचड के कारण दुर्ग जिला अस्पताल में कार्यरत नर्स की बाईक फिसल गई|

 जिससे नस फेंका गई और पीछे से आ रही बाईक की चपेट में आने से वह गंभाीर रूप से घायल हो गई
थी जिसें वहां के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार रात लगभग 7:30 बजे की बताई जा रही है।

नगर निगम द्वारा पाइप लाइन की मरम्मत के लिए गड्ढा खोदा गया था जिसके कारण सड़क पर
काफी कीचड़ फैल गया। नर्स अपनी नौकरानी के साथ तिब्बत्ती बाजार से लौट रही थी और कीचड़ के कारण फिसल गई। पीछे से आ रही बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई।

लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में पदस्थ संध्या यादव शासकीय आवास में अपने पति सुरेश यादव व दो बेटियों के साथ रहती थी। शनिवार शाम को ड्यूटी खत्म कर वह तिब्बती बाजार गई और बच्चों के लिए स्वेटर लिया।

घर लौटने पर बच्चों को कलर पसंद नहीं आया। इसके बाद वह नौकरानी के साथ बदलने गई। स्वेटर बदलकर जब वह वापस लौट रही थी तो उसकी गाड़ी कीचड़ के कारण फिसलकर गिर गई।

 गाड़ी में बैठी नौकरानी गड्ढे की ओर गिरी और नर्स संध्या सड़क पर गिरी। संध्या के ऊपर से बाइक गुजर गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद नर्स के परिवार में मातम का माहौल है।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button