दुर्ग

नसबंदी पखवाड़ा दो चरणों में आयोजित

दुर्ग | ’’छोटा परिवार खुशहाल परिवार’’ के संदेश को जिला दुर्ग के लोग साकार कर रहे है। परिवार नियोजन में पुरूष भागीदारी को बढ़ावा देने के लिये प्रति वर्ष पुरूष नसबंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन में यह पखवाड़ा दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है।

पहला चरण मोबिलाईजेशन एवं द्वितीय चरण सेवा वितरण के रूप में मनाया जा रहा है। इस बार पुरूष नसबंदी पखवाड़े को ‘‘आज ही शुरूवात करे, पति-पत्नी मिलकर परिवार नियोजन की बात करें ’’ की थीम पर मनाया जा रहा है।

पुरूष नसबंदी पखवाड़ा का जिला स्तरीय उद्घाटन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धमधा नाका मंे किया गया। समारोह के दौरान जिला नोडल अधिकारी डॉ. दिव्या वास्तव के द्वारा परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों के विषय में जानकारी दी गई। समारोह के दौरान पूर्व में नसबंदी कराये हुये हितग्राहियों को सम्मानित कर उनके द्वारा अपना अनुभव साझा किया गया।

जिला सलाहकार परिवार कल्याण कार्यक्रम  शोभिका गजपाल ने क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से परिवार नियोजन के महत्व के बारे में जानकारी दी एवं बताया कि पुरूष नसबंदी के पश्चात् हितग्राही के खाते में प्रोत्साहन राशि के रूप में 03 हजार रूपए एवं प्रेरक को 300 रूपए दिये जाते है।

जिला दुर्ग में पखवाड़े के दौरान जिला चिकित्सालय दुर्ग, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुरूष नसबंदी ऑपरेशन की सुविधा प्रदान की जायेगी। जिले में उपलब्ध सर्जन डॉ ऐ.के. सान्याल एवं डॉ. वाय.के. शर्मा के द्वारा पुरूष नसबंदी की सेवा प्रदाय की जायेगी। पुरूष नसबंदी सरल, सुरक्षित और आसान विधि है,

इसलिए योग्य और इच्छुक लाभार्थी आगे आकर इस विधि का चुनाव करें और लाभ उठायें। समारोह के दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. बी. जाफरीन, डॉ. निशा खरे, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक  विवेक मिंज, बीईटीओ  रीता रानी, सुपरवाईजर एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button